Start Menu and Start Screen

जैसे की आप स्टार्ट मेनू या स्टार्ट स्क्रीन का माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की पुरानी विंडोज जैसे विंडोज एक्सपी, विंडोज 7, विंडोज 8 और विंडोज 8.1 में उपयोग करते आये है।  विंडोज 10 का स्टार्ट मेनू और स्टार्ट स्क्रीन उनसे अलग है।  लेकिन अगर आपने पुरानी विंडोज उपयोग की है तो आपको स्टार्ट मेनू को समझने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

यहाँ सबसे पहले ये समझना होगा कि Start Menu और Start Screen  में क्या फर्क है।


1. Start बटन को क्लिक करने पर Start Menu आपको हमेशा बाई तरफ दिखाई देगा। Start Menu में आपको पहले वाली विंडोज की तरह ही ऍप्लिकेशन्स और प्रोग्राम्स के शॉर्टकट्स दिखेंगे जिनका उपयोग करके आप उनको खोल सकते है। आप यहाँ अपने नए शॉर्टकट्स भी बना सकते है।

Start Menu

2.  वही Start बटन को क्लिक करने पर Start Screen आपको पूरी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहाँ आपको ऍप्लिकेशन्स और प्रोग्राम्स टाइल के रूप में दिखाई देंगे जिनका उपयोग भी आप उनको खोलने के लिए कर सकते है। यहाँ भी आप अपनी नई टाइल बना सकते है।

Start Screen

Start Menu आपके डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप पर ज्यादा उपयोगी है। वहीं Start Screen टेबलेट या टच स्क्रीन वाले लैपटॉप पर ज्यादा उपयोगी है। विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को दोनों तरह से उपयोगी बनाया गया है। 

Comments